पढ़ें :- Tourism in winter : दुनिया भर के सैलानियों को आकर्षित करता है गुलमर्ग, पर्यटकों के लिए स्वर्ग है
पैंगोंग त्सो झील
लद्दाख में करीब 14,270 फीट की ऊंचाई पर स्थित Pangong Tso Lake भारत की सबसे प्रसिद्ध रंग बदलने वाली झील मानी जाती है। ये झील भारत से लेकर तिब्बत तक फैली है और अपने beautiful blue water के लिए जानी जाती है। ये झील दिनभर में कई शेड्स लेता है, सुबह light turquoise से लेकर शाम को गहरे नीले रंग तक। इसका रंग सूर्य की रोशनी, पानी में मौजूद खनिजों और झील की Clean glacier जैसी सतह की वजह से बदलता रहता है। शायद इसी वजह से पैंगोंग त्सो को “Nature’s Mood Ring”भी कहा जाता है।
लोनार झील
महाराष्ट्र की लोनार झील करीब 50,000 साल पहले एक उल्कापिंड के धरती से टकराने पर बनी थी।ये झील अपने रंग बदलने की खूबसूरती के लिए जानी जाती है।, ये झील कभी green-blue तो कभी pink Colour में नजर आती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि झील के पानी की क्षारीयता में बदलाव और कुछ खास तरह के microorganisms and algae के बढ़ने से इसका रंग बदलता है। लोनार झील घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च है, जब मौसम cool and pleasant रहता है।
त्सोमगो झील
सिक्किम की त्सोमगो या चांगू झील, मौसम के साथ अपना रंग बदलने के लिए जानी जाती है। सर्दियों में यह बर्फ से ढक जाती है, वसंत में blue-green color में चमकती है और गर्मियों में आसपास की हरियाली को खूबसूरती से दिखाती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसके रंग देवताओं के मूड के अनुसार बदलते हैं, जो इसे और भी रहस्यमय और Attractive बनाता है।