1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा टालने का किया फैसला, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा टालने का किया फैसला, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

CBSE board exams cancelled : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 5 और 6 मार्च 2026 को होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। सीबीएसई ने इसको लेकर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में बोर्ड से जुड़े स्कूल प्रिंसिपल को एक पत्र लिखकर एक दिशा-निर्देश जारी किया है। फिलहाल, रद्द की गयी परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Breaking -होर्मुज को लेकर मिडिल ईस्ट से आई बड़ी खबर, ईरान रास्ता खोलने को तैयार!

सीबीएसई की ओर से जारी आदेश में कहा गया है- ‘मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात का गंभीरता से रिव्यू करने के बाद, बोर्ड ने गुरुवार, 05 मार्च 2026 और शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को होने वाली दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। बोर्ड गुरुवार, 05 मार्च 2026 को हालात का रिव्यू करेगा और 07 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में सही फैसले लेगा। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपने स्कूलों के टच में रहें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट को ध्यान से फॉलो करें।’

Image

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड भारत के अलावा दुनिया भर के 25 से 28 से अधिक देशों में मान्य है। विदेशों में 200 से अधिक स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं, जिनमें विशेष रूप से खाड़ी देशों (UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत) के साथ-साथ सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन और नेपाल आदि शामिल हैं, जहां मुख्य रूप से भारतीय पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। सबसे ज्यादा सीबीएसई स्कूल खाड़ी देशों (Middle East) में हैं, जिनमें अकेले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 150 से अधिक स्कूल हैं।

पढ़ें :- CBSE ने 12वीं रिजल्ट के बाद तकनीकी खामी स्वीकार की, गलत फीस कटौती पर करेगा रिफंड
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...