Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lakshmi Ji ke upay : इन आदतों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी , घर में रहती है हमेशा कंगाली

Lakshmi Ji ke upay : इन आदतों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी , घर में रहती है हमेशा कंगाली

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lakshmi Ji ke upay : धन वैभव की देवी मां लक्ष्मी की कृपा होने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।  मां लक्ष्मी, धन और समृद्धि की देवी हैं। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि  मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है।  मां लक्ष्मी  की कृपा पाने के लिए धार्मिक ग्रंथों में  तरह-तरह के उपाय बताएं गए है।ग्रंथों में यह भी बताया गया है कि कुछ काम ऐसे भी हैं जिसे करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। ये ऐसे काम हैं जिनकी वजह से राहु का भी प्रकोप झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें करने से हर किसी को बचना चाहिए।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

जिस घर में पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो पति हर छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी से बहस करता है या फिर उससे लड़ता है, उसे मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है। ऐसे लोगों को घर में हमेशा कंगाली रहती है। लक्ष्मी जी शांति और सकारात्मकता की देवी हैं, इसलिए वो नकारात्मक वातावरण में नहीं रहती हैं। ऐसे में इन आदतों से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में इस बात का विशेष महत्व है। परिवार में पति पत्नी के बीच बात बात पर बहस और झगड़े परिवार की आर्थिक प्रगति को रोक देते है। लक्ष्मी जी को खुश करने और राहु को शांत करने के लिए पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ प्रेम और सम्मान से पेश आना चाहिए।

मां लक्ष्मी का ध्यान करें
शुक्रवार के दिन दीपदान करना बहुत शुभ होता है। इसके लिए शुक्रवार शाम को, अपने घर के मुख्य द्वार पर 11 घी के दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

राहु की भी भूमिका
पति-पत्नी के बीच झगड़े और बहस में राहु की भी भूमिका होती है। राहु के प्रभाव से व्यक्ति क्रोधित, ईर्ष्यालु, और अहंकारी हो सकता है, जो झगड़े और मतभेद का कारण बनता है। राहु से प्रभावित व्यक्ति असुरक्षित और ईर्ष्यालु महसूस करता है, जिससे संदेह और झगड़े बढ़ जाते हैं।  ऐसे लोग अपने जीवनसाथी से अनुचित अपेक्षाएं रखते हैं, जो निराशा और गुस्से का कारण बनता है। राहु मोह और भ्रम पैदा करता है। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में मतभेद और झगड़े बढ़ जाते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को राहु के प्रकोप के साथ-साथ मां लक्ष्मी के भी गुस्से का शिकार होना पड़ता है।

 राहु के उपाय
राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए आपको राहु की पूजा, राहु मंत्र का जाप और शनिवार का व्रत रखने जैसे उपाय करने चाहिए।

पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त
Advertisement