Land Rover Defender Octa : लैंड रोवर ने 2.59 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर हार्डकोर डिफेंडर ऑक्टा लॉन्च किया है। कंपनी स्पेशल डिफेंडर ऑक्टा एडिशन वन ट्रिम भी पेश कर रही है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.79 करोड़ रुपये है। लैंड रोवर ने पिछले साल जुलाई में डिफेंडर ऑक्टा के पहले बैच की बुकिंग शुरू की थी और फिलहाल यह बिक चुकी है।
पढ़ें :- Lexus ES 500e Electric Sedan : भारत में लॉन्च हुई लेक्सस ES 500e इलेक्ट्रिक सेडान ,10 एयरबैग, मसाज वाली सीट्स के साथ जानें फीचर्स
हाई-परफॉरमेंस एसयूवी बाजार में प्रतिस्पर्धा करते हुए, यह वाहन मर्सिडीज-एएमजी जी 63 का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है, जो 4.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है, जबकि ऑक्टा इसे 4.0 सेकंड में कर सकता है।
इंजन
अब तक के सबसे दमदार, सक्षम और शानदार डिफेंडर के रूप में मार्केट की गई ऑक्टा में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो माइल्ड-हाइब्रिड V8 इंजन दिया गया है. 626 hp और 800 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करने वाली यह अब तक की सबसे शक्तिशाली डिफेंडर है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी प्रति घंटा है. इंजन को आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
ग्राउंड क्लीयरेंस
डिफेंडर ऑक्टा में बेहतर अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और ग्राउंड क्लीयरेंस में 28 मिमी की बढ़ोतरी भी है।
चेसिस
लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा एक महत्वपूर्ण रूप से उन्नत चेसिस के साथ आता है, जिसमें लैंड रोवर का 6डी डायनेमिक्स सस्पेंशन सिस्टम है जो इसकी ड्राइविंग डायनामिक्स को बढ़ाने के लिए पिच और रोल कंट्रोल प्रदान करता है। यह जोरदार स्टेबिलिटी बेहतर स्थिरता और कम्फर्ट ऑफर करती है। चाहे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना हो या नेशनल हाइवेज पर क्रूज करना हो। अपने जोरदार प्रदर्शन से ये बीस्ट आपको एक नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस ऑफर करता है। सबसे जोरदार है इसका एग्रेसिव डिजाइन जो क्या बच्चे और क्या बूढ़े, सभी को अपना दीवाना बना देगा।