कराची। पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में ईद के दिन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद (Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed) के रिश्तेदार की बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी है है। आतंकवादी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के रिश्तेदार और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के लिए फंड उगाने वाले अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) को कराची में अज्ञात शख्स ने गोली मारी है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बताया जाता है कि अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए फंड कलेक्शन का काम करता था। जितने भी फंड कलेक्टर कराची (Fund collector Karachi) में फंड उगाने का काम करते थे वह सभी अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) के पास आकर फंड जमा करते थे जहां से यह आगे जाता था।