Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लता मंगेशकर Corona Positive आईसीयू में भर्ती, फैंस मांग रहे हैं लंबी उम्र की दुआ

लता मंगेशकर Corona Positive आईसीयू में भर्ती, फैंस मांग रहे हैं लंबी उम्र की दुआ

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई हैं। हालात चिंताजनक होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल केचिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कर दिया है। स्वर कोकिला के कोरोना पॉजिटिव होने के खबर फैलने के बाद उनके प्रशंसकों चिंता के लहर दौड़ गई है। जिसके बाद फैंस उनकी लंबी उम्र की दुआ मांग कर रहें हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने बताया कि उनके हल्के लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि वह ठीक है, उसकी उम्र को देखते हुए केवल एहतियाती कारणों से आईसीयू में रखा गया है। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी को अपनी प्रार्थना में रखें।

बता दें कि लता मंगेशकर भारत की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्‍वगायिका हैं। उनके चाहने वाले उन्‍हें मां सरस्वती का अवतार माना जाता है। देश के हर कोने में तो लता मंगेशकर को आज भी खूब सम्मान मिलता ही है। इसके साथ ही विदेशों में भी मशहूर हैं। लता मंगेशकर को भारत के सबसे सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण सहित कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आज हर गायक लता मंगेशकर को अपने भगवान की तरह पूजता है। लता मंगेशकर ने हजारों फिल्मी गीत गाये हैं। उन्होंने 36 से भी ज्यादा भाषाओं में गीत गाये हैं।

Advertisement