Lathmar Holi 2026 Date : भारत में होली के त्यौहार पर लोग रंगों और उमंगों के साथ सड़कों पर गा कर और और नृत्य करते हुए उत्सव मनाते है। प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा का पालन लोग आज भी करते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, होली होलिका दहन से प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कथा जुड़ी हुई है। ब्रजमंडल में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है और यह महापर्व यहां पूरे 40 दिनों तक मनाया जाता है। विश्व प्रसिद्ध ब्रज होली उत्सव 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। सबसे खास बरसाना और नंदगांव में खेली जाने वाली लट्ठमार होली है।
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की नवमी तिथि इस साल सूर्योदय से लेकर अगले दिन यानि 26 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 02:40 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस साल बरसाना की लट्ठमार होली (Lathmar Holi date in Barsana) 25 फरवरी 2026 और नंदगांव की लट्ठमार होली (Lathmar Holi date in Nandgaon) 26 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।
मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। बरसाना की लट्ठमार होली पूरी दनिया में मशहर है। फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बरसाने में गोपियां बनीं महिलाएं नंदगांव से आए पुरूषों पर लाठी बरसाती हैं। पुरुष ढाल का इस्तेमाल कर खुद को बचाते हैं।