Lava Yuva 5G Launched in India: इंडिया स्मार्टफोन मेकर लावा (Lava) ने आज यानी 30 मई को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Yuva 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए बजट 5जी स्मार्टफोन को दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन- 64GB और 128GB में उतारा है। इस डिवाइस की सेल 5 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आइये जानते हैं नए फोन के प्राइस और सभी फीचर्स के बारे में।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
लावा के नए स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो Lava Yuva 5G में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है। इसमें UNISOC T750 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 4GB तक रैम और 128 GB तक स्टोरेज के साथ लाया गया है। नए लावा फोन में कैमरा- युवा 3 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे 50MP मुख्य सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 8MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह डिवाइस में 5,000 mAh और 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Lava Yuva 5G की कीमत की बात करें तो इस फोन के 4GB +64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये और 4GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। इस फोन को अमेजन इंडिया, लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। यह मैट फिनिश डिजाइन के साथ मिस्टिक ब्लू और मिस्टिक ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।