कई लोगो को सर्दियों में सुस्ती और आलस की दिक्क होती है। आलस और सुस्ती की वजह से कुछ भी करने का मन नहीं करता। जिसकी वजह से पूरा रुटीन बिगड़ जाता है। इसका असर पूरे दिन पर पड़ता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के अनुसार मस्तिष्क में सेरोटोनिन लेवल में बदलाव होने से शरीर में सुस्ती और नींद अधिक लगती है।
पढ़ें :- Water chestnut in winter : ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है
इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके सर्दियों में पूरा दिन एक्टिव रह सकती है। सर्दियों में भी एक्टिव रहने के लिए रुटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें। डेली एक्सरसाइज करने से गर्म और एक्टिव रहता है। ऐसा करने से सुस्ती और आलस दूर होता है। एनर्जेटिक महसूस होती है।
सर्दियों में शरीर में एनर्जी बनी रहे इसके लिए थोड़ा समय धूप में जरुर बैठे। धूप में बैठने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है और हड्डियां मजबूत होती है। सुस्ती और आलस दूर होता है।
सर्दियों में एर्जेटिक रहे इसके लिए हेल्दी डाइट लें। संतुलित आहार लेने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और सुस्ती दूर होती है। सर्दियों में भूख ज्यादा लगती है, भूख लगने पर ज्यादातर जंक फूड खाने लगते हैं। इससे मोटापा और आलस बढ़ता है।
इस मौसम में मौसमी फल-सब्जियां खानी चाहिए, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर ऊर्जावान महसूस करती है.इसके अलावा खूब सारा पानी पीएं और पर्याप्त नींद जरुर लें।