Airport Viral Video: अमेरिका के सिएटल-टाकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नकाबपोश इमिग्रेशन एजेंटों ने विमान में सवार होने जा रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी बेटी को छोड़ने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है।
पढ़ें :- यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेगा सायरन और बिजली होगी गुल
यह घटना शनिवार, 21 नवंबर की सुबह की बताई जा रही है। यात्री अलास्का एयरलाइंस की लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट 1306 में सवार हो रहे थे। इसी दौरान अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के नकाबपोश एजेंट जेट ब्रिज पर पहुंचे और दो लोगों को पकड़ लिया। वीडियो में एजेंट एक व्यक्ति को जमीन पर दबोचते दिखाई देते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग कार्रवाई का विरोध करते नजर आए। घटना के कारण विमान की उड़ान में भी देरी हुई।
‘THEY’RE TAKING MY DAD’ — WOMAN CLINGS to ICE AGENT’S LEG as officers DETAIN PERSON at Seattle Airport
DROPS TO HER KNEES, CRYING and SCREAMING
‘WE HAVE WORK PERMIT’ https://t.co/4dM60A0ywm
पढ़ें :- IND vs NZ : न्यूजीलैंड पर मंडराया पारी की हार का संकट, भारत की मुट्ठी में वेलिंग्टन टेस्ट!
— RT (@RT_com) November 21, 2026
ICE के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में मैक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा शामिल हैं। एजेंसी का आरोप है कि वह वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रह रहे थे। वहीं, दूसरी यात्री सोफिया हर्नांडेज मेजिया पर भी वीजा अवधि खत्म होने के बाद अमेरिका में रहने का आरोप है। ICE का दावा है कि कार्रवाई के दौरान सोफिया ने अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंकी, जिसके बाद उन पर संघीय अधिकारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया जा सकता है।
इस घटना पर अलास्का एयरलाइंस ने नाराजगी जताई है। एयरलाइन का कहना है कि उसे इस कार्रवाई की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने भी कहा कि यह कार्रवाई उसकी जानकारी और भागीदारी के बिना की गई।
वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने भी ICE की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नकाबपोश एजेंटों के तरीके को बेहद चिंताजनक बताते हुए मामले की जांच की बात कही है।