Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लालू जी ने जैसे आडवाणी जी का रथ रोका था उसी तरह इस बार हमलोग मोदी जी के रथ को रोक देंगे: तेजस्वी यादव

लालू जी ने जैसे आडवाणी जी का रथ रोका था उसी तरह इस बार हमलोग मोदी जी के रथ को रोक देंगे: तेजस्वी यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ज्ञान भवन में बिहार राज्य हैंडलूम विभर्स सोसायटी की ओर से आयोजित बुनकर एवं अंसारी सम्मेलन को संबोधि करते हुए भाजपा और मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सभी ने खून बहाया है। कोई भी किसी को भगा नहीं सकता और उसके अधिकार नहीं छीन सकता है।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि, यह महागठबंधन सरकार, नीतीश कुमार और लालू यादव के रहते हुए किसी के बाप में दम नहीं है, ऐसा कर दे। हम सभी लोग आपके साथ खड़े हैं। जो चाल चली जा रही है और साजिश रची जा रही है वो सभी जनता देख रही है। लालू जी ने जिस तरह से आडवाणी जी का रथ रोका था उसी तरह इस बार हमलोग मोदी जी के रथ को रोक देंगे।

इसके साथ ही कहा कि 2024 से पहले सभी विपक्षी दलों को एक होना पड़ेगा। अगर 2024 में यह लोग फिर से आ गए तो देश नहीं बचेगा। अभी क्या हाल है दो लोग देश को बेच रहा और दो लोग देश को खरीद रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र खतरे में हैं और संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। काम के नाम पर कुछ नहीं किया गया। तरह-तरह के वायदे हुए थे। दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

Advertisement