Kailash Manasarovar Yatra 2026 : हिमालय पर्वत की चोटी पर स्थित पवित्र शिवधाम कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की लिस्ट हुई फाइनल हो गई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ड्रा से 1000 यात्रियों चयन हुआ। इस बार यात्रियों की लिस्ट तैयार करने के लिए पूरी तरह से निष्पक्ष और कंप्यूटर-जनरेटेड रैंडम प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों की बराबर भागीदारी (जेंडर बैलेंस) का विशेष ध्यान रखा गया है। जून से अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु लिपुलेख और नाथू ला मार्ग से दर्शन के लिए जाएंगे।
पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण
इस बार यात्रा के लिए कुल 20 बैच बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक बैच में 50 यात्री शामिल होंगे। यात्रियों को लिपुलेख दर्रे और नाथू ला दर्रे के जरिए यात्रा कराई जाएगी। दोनों रूट अब पूरी तरह मोटरेबल हो चुके हैं, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में काफी कम पैदल चलना पड़ेगा।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि अलग-अलग बैचों और रूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक यात्रा वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि चयनित यात्री अपनी यात्रा की तैयारी समय रहते कर सकें।
चयनित यात्रियों को SMS और ईमेल के जरिए सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://kmy.gov.in पर लॉगिन कर अपने चयन की स्थिति भी देख सकते हैं। मंत्रालय ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23088214 भी जारी किया है, जहां यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।