Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Holidays in 2024: अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, यहां देखें साल 2024 के अवकाश की लिस्ट

Holidays in 2024: अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, यहां देखें साल 2024 के अवकाश की लिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Central Employees Holidays in 2024: अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में अब लगभग डेढ़ महीने का समय ही रह गया है। जिसके बाद जनवरी की पहली तारीख से नए साल की शुरुआत हो जाएगी। जिसके लिए केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की नई लिस्ट लागू हो जाएगी। वहीं, छुट्टियों के लिहाज से अगले साल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के शानदार रहने वाला है।

पढ़ें :- Northern Railway Recruitment: उत्तर रेलवे में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसको लेकर जारी मेमोरंडम में दो एनेक्सचर दिए गए हैं। कर्मचारियों को पहले एनेक्सचर की छुट्टियां तो मिलेंगी ही, साथ ही उन्हें दूसरे एनेक्सचर की लिस्ट से ऑप्शनल छुट्टियां भी मिलेंगी। जिसे रिस्ट्रिक्टेड होलीडेज कहा जाता है। दिल्ली या नई दिल्ली में तैनात केंद्रीय कर्मचारी दूसरी लिस्ट यानी वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट से दो छुट्टियां चुन सकते हैं। वहीं, जिनकी पोस्टिंग दिल्ली या नई दिल्ली से बाहर है वे कर्मचारी ऑप्शनल लिस्ट से तीन छुट्टियों का चयन कर सकते हैं।

दिल्ली/नई दिल्ली के कर्मचारियों के लिए गजटेड अवकाश

1-गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024

2- होली 25 मार्च 2024

पढ़ें :- IGI Aviation Jobs 2024: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर निकली हजार से ज्यादा भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

3- गुड फ्राइडे 29 मार्च 2024

4- ईद-एल-फित्र 11 अप्रैल 2024

5- राम नवमी 17 अप्रैल 2024

6- महावीर जयंती 21 अप्रैल 2024

7- बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024

पढ़ें :- CCL Recruitment 2024: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

8- बकरीद 17 जून 2024

9- मुहर्रम 17 जुलाई 2024

10- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024

11- जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024

12- ईद-ए-मिलाद 16 सितंबर 2024

13- गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2024

पढ़ें :- UPSC Recruitment: UPSC ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

14- दशहरा 12 अक्टूबर 2024

15- दिवाली 31 अक्टूबर 2024

16- गुरू नानक जयंती 15 नवंबर 2024

17- क्रिसमस 25 दिसंबर 2024

दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर तैनात कर्मचारियों के लिए गजटेड अवकाश

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, दशहरा (विजय दशमी), दिवाली (दीपावली), गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद-उल-फित्र, ईद-उल-जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम, पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद)।

दिल्ली/नई दिल्ली में तैनात कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक अवकाश

पढ़ें :- PCMC Recruitment: नगर निगम में फायरमैन के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

1- नया साल 01 जनवरी 2024

2- लोहरी 13 जनवरी 2024

3- मकर संक्रांति 14 जनवरी 2024

4- माधा बीहू/पोंगल 15 जनवरी 2024

5- गुरू गोविंद सिंह जयंती 17 जनवरी 2024

6- हजरत अली जयंती 25 जनवरी 2024

7- श्री पंचमी, बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024

8- शिवा जी जयंती 19 फरवरी 2024

9- गुरू रवि दास जयंती 24 फरवरी 2024

10- स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 06 मार्च 2024

11- महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024

12- होलिका दहन 24 मार्च 2024

13- डालयात्रा 25 मार्च 2024

14- ईस्टर संडे 31 मार्च 2024

15- जमात-उल-विदा 05 अप्रैल 2024

16- चैत्र शुक्लादि / गुडी पाडवा / उगाडी / चैती चांद 09 अप्रैल 2024

17- वैशाखी / विशू 13 अप्रैल 2024

18- मेशादी (तमिल नव वर्ष दिवस) / वैसाखड़ी (बंगाल) / बहाग बिहू (असम) 14 अप्रैल 2024

19- रबींद्रनाथ टैगोर जयंती 08 मई 2024

20- रथ यात्रा 07 जुलाई 2024

21- पारसी नव वर्ष / नौरोज 15 अगस्त 2024

22- रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024

23- गणेश चतुर्थी 07 सितंबर 2024

24- ओनम 15 सितंबर 2024

25- दशहरा (सप्तमी) 10 अक्टूबर 2024

26- दशहरा (महाष्टमी) / दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर 2024

27- महर्षि वाल्मिकी जयंती 17 अक्टूबर 2024

28- करक चतुर्थी (करवा चौथ) 20 अक्टूबर 2024

29- नरक चतुर्दशी 31 अक्टूबर 2024

30- गोवर्धन पूजा 02 नवंबर 2024

31- भाई दूज 03 नवंबर 2024

32- प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) 07 नवंबर 2024

33- गुरू तेग बहादूर शहादत दिवस 24 नवंबर 2024

34- क्रिसमस की संध्या 24 दिसंबर 2024

दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर तैनात कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक छुट्टियां

दशहरा के लिए एक अतिरिक्त दिन, होली, जनमाष्टमी (वैष्णवी), रामनवमी, महा शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, श्री पंचमी/बसंत पंचमी, विशु/वैसाखी/वैसाखादि/भाग बिहू/मशादि उगादि/चैत्र शुक्लदि/चेती चंद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्र/नौराज/छठ पूजा/करवा चौथ।

Advertisement