Lohri 2025 : लोहड़ी भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। पूरे भारत में मनाई जाने वाली लोहड़ी आनंद, उल्लास और नई शुरुआत का पर्व है। सिख समुदाय के लिए लोहड़ी का पर्व बहुत ही खास व महत्वपूर्ण होता है। इस दिन घरों व गुरुद्वारों में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। लोहड़ी के दिन, लोग लकड़ी और कपास का उपयोग करके पवित्र अग्नि के चारों ओर एकत्रित होते हैं। मूंगफली, तिल और पॉपकॉर्न को प्रसाद के रूप में लोहड़ी की अग्नि में डाला जाता है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में भव्य लोहड़ी मनाई जाती है। इस दिन किसान नई फसल की खुशियां मनाते हैं और अच्छी फसल की कामना करते हैं। 2025 इस साल 13 जनवरी 2025 को लोहड़ी मनाई जाएगी।
पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
लोकगीत और नृत्य
अलाव लोहड़ी के उत्सव का मुख्य आकर्षण है और लोग इसके चारों ओर इकट्ठा होकर गीत गाते हैं और भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्य करते हैं। आग में तिल, गुड़, पॉपकॉर्न और मूंगफली जैसी चीजें चढ़ाई जाती हैं और इसे आभार के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। फिर लोकगीत और नृत्य होते हैं, जिसमें पुरुष और महिलाएं भांगड़ा और गिद्दा करते हैं, ढोल की थाप और चारों ओर एक ऊर्जावान माहौल होता है।