Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Election 2024 : BJP की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम , पहली लिस्ट में 28 महिलाओं को दिया गया टिकट

Lok Sabha Election 2024 : BJP की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम , पहली लिस्ट में 28 महिलाओं को दिया गया टिकट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

वाराणसी से तीसरी बार पीएम मोदी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे।

पहली लिस्ट में 28 महिलाओं का नाम
बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं 47 युवा उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। बीजेपी ने 27 एससी और 18 एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

Advertisement