Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान महाराष्ट्र की 13 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। वोटिंग के लिए क्रिकेटर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने मुंबई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से वोटिंग करने की अपील की।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
सचिन तेंदुलकर बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। सचिन और अर्जुन ने मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाई। सचिन ने पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं यही कहना चाहता हूं कि दिक्कत तब होती है जब आप बिना सोचे कुछ काम करते हैं या सोचते हैं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं करते हैं। मैं लोगों से मतदान करने की अपील करता हूं। यह हमारे भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने वोट डालने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और सभी से मतदान करने की अपील की। सूर्यकुमार ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, आज अपने मत का प्रयोग कर देश के भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।