Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सिसासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जा रहा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी के नामों का एलान नहीं किया है। कहा जा रहा है कि, 26 अप्रैल के बाद कांग्रेस अमेठी से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनायेगी, जिसके बाद वो अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
पढ़ें :- Railways Big Decision : ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रहेगा, जानें इसके पीछे क्या है वजह?
दरअसल, तब तक दूसरे चरण में वायनाड में मतदान हो चुका होगा, जहां से वह अभी पार्टी प्रत्याशी हैं। कहा जा रहा है कि, कांग्रेस की परंपरागत इन सीटों पर अक्सर ऐसे ही प्रत्याशियों के नामों का एलान होता है और जिसके बाद नामांकन होता है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर आगामी 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। आगामी 27 अप्रैल से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस अभी ये संदेश देना नहीं चाहती कि राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ सकते हैं। अथवा वायनाड के विकल्प के रूप में अमेठी सीट भी है। इसलिए अभी तक कांग्रेस ने रणनीति के तहत अमेठी से पार्टी प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन वह अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।