LSG vs KKR Do-Or-Die Match : आईपीएल में आज दो मुक़ाबले खेले जाने हैं। जिसमें पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि शाम के मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम होगी। इस मैच में दोनों टीमों का जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर देगी।
पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया
दरअसल, आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 18 अंक सबसे सुरक्षित मानें जाते रहे हैं, जबकि 16 अंकों तक पहुंचने वाली टीमें भी प्लेऑफ में पहुंचती रही हैं। लेकिन, मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 में से 5 मैच गंवा दिये हैं। दोनों टीमों के क्रमशः 4 और 3 अंक हैं। ऐसे में लखनऊ को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बचे हुए सात मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे।
दूसरी तरफ, केकेआर के लिए चुनौती ज्यादा बड़ी हैं। इस टीम ने 7 में से 1 मैच जीता है, जबकि 1 बेनतीजा रहा है। अगर उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए बाकी बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। आज के मैच में केकेआर हार जाती है और वह बाकी छह मैच जीत भी ले तो उनके कुल 15 अंक ही रह जाएंगे। जिसके बाद उन्हे अपनी किस्मत के भरोसे बैठना होगा। ऐसी स्थिति में प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव है।