भीषण गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर रखा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक चोर चोरी करने के लिए घुसा था लेकिन एसी की हवा शरीर में लगते ही उसे नींद आ गई है वह वहीं आराम से सो गया। जब आंख खुली तो उसके चारो तरफ पुलिस थी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंद घर में चोर ने पहले जेवर और कीमती सामान को चोरी किया। इसके बाद वॉशबेसिन और टुल्लुपंप भी उखाड़ लिया। इतने में उसकी नजर ऐसी पर पड़ी और सोचा एसी चलाकर थोड़ा आराम कर लिया जाए उतने में उसे नींद आ गई। नशे में होने की वजह से उसकी आंख लग गई फिर जब आंख खुली तो पुलिस से घिरा हुआ था।
यह पूरा मामला लखनऊ के इंदिरा नगर के सेक्टर 20 में डॉक्टर सुनील पांडेय के घर की है। डॉक्टर सुनील बलरामपुर अस्पताल में बड़े पद पर रह चुके हैं। इस समय वाराणसी में तैनात हैं। लखनऊ वाला घर बंद पड़ा था। इसलिए कुछ चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुस गए। चोरो ने सारी अलमारियां तोड़ डालीं। जेवर चुरा लिए। यहां तक कि गैस सिलेंडर, वॉश बेसिन और टुल्लू पंप भी उखाड़ लिया।
एक चोर नशे में धुत होने होने की वजह से घर में ही सो गया। उसके बाकी साथी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर कपिल को अरेस्ट कर लिया है। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने मकान मालिक के साथ ही इसकी सूचना आरडब्लूए के पदाधिकारियों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की पीड़ित डॉक्टर सुनील पाण्डेय पहले लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में तैनात थे, लेकिन कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर हो गया और वह फिलहाल वाराणसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुबह जब पड़ोसियों के साथ पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया तो वहां का हाल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
आरोपी ने घर की कई अलमारियां तोड़ कर उनमें रखी नकदी और जेवर चुरा लिए थे। साथ ही मकान में लगी वॉश बेसिन, टुल्लू पम्प व इन्वर्टर से बैटरी निकाल ली थी। इसके अलावा किचन से गैस सिलेंडर भी निकाल लिया था। सारा सामान बाहर ले जाने से पहले ही नशे के कारण उसे घर में नींद आ गई और आरोपी का भांडा फूट गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है।