उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को सुबह हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी (history-sheeter Nitin Kundi) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें नितिन के पैर में गोली लगी। युपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद नितिन कुंडी को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन कुंडी (history-sheeter Nitin Kundi) को कई मामलों में पुलिस बहुत दिनों से तलाश कर रही थी। बुधवार पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन के पैर में गोली लगी थी उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी को पुलिस ने मारी गोली!#lucknow pic.twitter.com/xyFhEpGGdY
— Gaurav Yadav (@ygauravyadav) May 22, 2024
पढ़ें :- युवती को भगाकर ले गया: लखीमपुर में परिजनों ने रिपोर्ट की तो, घर के सामने भाई पर गोली चलाई, फिर खुद को भी गोली मारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिनहट में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी (history-sheeter Nitin Kundi) से मुठभेड़ हो गई। कुछ समय पहले नितिन चिनहट फ्लाईओवर पर वसूली न देने पर दो लोगो पर फायरिंग की थी। कार में अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में पुलिस नितिन की तलाश कर रही थी। बुधवार को तड़के सवेरे पुलिस को चिनहट इलाके में नितिन के होने की जानकारी मिली।
पुलिस टिप के आधार पर घेराबंदी करके उसे पकड़ने पहुंच गई। पुलिस ने एक बिना नंबर की कार को रोकने की कोशिश की तो कार दौड़ाई और एक फर्म में घुसा ली। कार के अंदर से फायरिंग करने लगा इस बीच पुलिस ने भी फायरिंग की।
जिसमें नितिन के पैर में गोली लग गई। उसका साथी शेखर कौशल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नितिन (history-sheeter Nitin Kundi) को लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नितिन पर आठ आपराधिक मामले दर्ज है।