Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 45 साल का जीजा, 22 साल छोटी साली के साथ उफनती नदी में कूदा , 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी…

45 साल का जीजा, 22 साल छोटी साली के साथ उफनती नदी में कूदा , 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी…

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ :  गोमती नदी के घैला पुल पर रविवार को एक युवक और युवती के नदी में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ता जीजा-साली का है। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की। तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण दोनों का पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोबारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- जिला अस्पताल में मरीज की मां से लगावाया पोंछा, वीडियो वायरल होने के बाद सफाईकर्मियों की तैनाती पर उठे सवाल

45 साल का युवक, 23 साल की युवती के साथ पहुंचा था पुल पर

पुलिस के अनुसार, फैजुल्लागंज निवासी गौतम गुप्ता (45) बीकेटी में ढाबा चलाता है। उसकी शादी अमिता से करीब 16 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। चुनमुन गुप्ता (23), अमिता की मौसी की बेटी है। वह बीबीए की पढ़ाई करने के साथ हुंडई कार के शोरूम में नौकरी भी करती है। गौतग और चुनमुन के बीच अफेयर की बात भी सामने आई है।

बताया गया है कि रविवार को गौतम घर से चुनमुन के साथ निकला था। दोनों घैला पुल पहुंचे और वहां कुछ देर बातचीत की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद गौतम ने पहले नदी में छलांग लगाई और फिर युवती भी कूद गई।

पुल पर मिले युवक के जूते और युवती की चप्पल

पढ़ें :- मणिपुर में फिर हिंसा, नागा संगठनों का 48 घंटे का अल्टीमेटम, मृतक का सिर लौटाने की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद मड़ियांव और ठाकुरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नाव की मदद से नदी में खोजबीन की। एसडीआरएफ की टीम ने भी अभियान में हिस्सा लिया। हालांकि, नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज धारा के कारण तलाश में मुश्किलें आईं।

गौतम की पत्नी और बच्चे भी मौके पर पहुंचे। वहीं चुनमुन के पिता महेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को पुलिस का फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि गौतम उनके साढ़ू का दामाद है।

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, पुल पर युवक का जूता मिला है, जबकि युवती की चप्पल मिलने की जानकारी भी पुलिस को दी गई। शुरुआती स्तर पर विवाद की आशंका जताई गई है, लेकिन घटना की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है। रविवार को अंधेरा बढ़ने के बाद तलाशी रोक दी गई और आज यानी सोमवार को अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिससे गोताखोरों को समस्या हो रहीं है और दोनों के मिलने की कोई सूचना अब तक नहीं है।

Advertisement