Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: खंभे से टकरा XUV कई बार पलटी, पीछे बैठी मां और ताऊ की मौत, एयरबैग ने बचाई दरोगा की जान, कार से मिले 3.50 लाख कैश

लखनऊ: खंभे से टकरा XUV कई बार पलटी, पीछे बैठी मां और ताऊ की मौत, एयरबैग ने बचाई दरोगा की जान, कार से मिले 3.50 लाख कैश

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ के काकोरी में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। आउटर रिंग रोड पर चकौली अंडरपास के पास तेज रफ्तार अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और फिर सड़क पर सीधी हो गई। हादसे में पीछे बैठे सावित्री देवी और शेर सिंह की जान चली गई, जबकि दरोगा और चालक घायल हुए हैं।

पढ़ें :- मासूम को न्याय दिलाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, दोषी को फांसी देने की उठाई मांग

बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे चारों

हादसे के समय 28 वर्षीय दरोगा सोनू निगम कार की अगली सीट पर चालक के बगल में बैठे थे। वह बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। सोनू अपनी मां सावित्री देवी (65) और ताऊ शेर सिंह (70) के साथ बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे। उन्हें मोहनलालगंज में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

कार संदीप भाटी चला रहा था। चकौली अंडरपास के पास पहुंचते ही किसी कारण से कार बेकाबू हुई और खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि XUV कई बार पलट गई।

एयरबैग ने बचाई दरोगा और चालक की जान

पढ़ें :- भारत के युवाओं के योग्य योजक के रूप में प्रधानमंत्री जी हम सबके बीच हैं, जिन्होंने Skill India महाअभियान का किया था शुभारंभ: सीएम योगी

हादसे के बाद चारों लोग घायल हो गए। कार के अगले दोनों एयरबैग खुल गए थे, जिससे आगे बैठे दरोगा सोनू निगम और चालक को गंभीर नुकसान से बचाव हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कार से बाहर निकलवाया।

पीछली सीट पर बैठी सावित्री देवी और शेर सिंह की हालत बेहद गंभीर थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल दरोगा और चालक का इलाज चल रहा है।

कार में मिले 3.50 लाख रुपये

हादसे के बाद पुलिस ने XUV की तलाशी ली तो अंदर एक सूटकेस, कपड़े, मोबाइल फोन और करीब 3.50 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस ने नकदी और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, बोरी में भरकर कचरे के नीचे छिपाया शव, दो महीने बाद ऐसे खुला राज
Advertisement