Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: इंदिरानगर में पार्क में बैठ कर दो व्यक्ति बना रहे थे बम, अचानक फटने से एक घायल

Lucknow News: इंदिरानगर में पार्क में बैठ कर दो व्यक्ति बना रहे थे बम, अचानक फटने से एक घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अचानक बम फटने से हड़कंप मच गया। यहां इंदिरानगर इलाके के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे।इसी दौरान अचानक बम फट गया। बम बना रहे व्यक्ति में से एक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना इंदिरानगर क्षेत्र के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पार्क के अंदर अचानक बम फट गया। एक आदमी बुरी तरह से घायल हो गया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं एक दूसरा आरोपी फरार है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्ऱवाई की जा रही है।

Advertisement