Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस अभिभावकों का कर रहा है आर्थिक शोषण, मंहगे दामों पर विशेष दुकान से टी शर्ट खरीदने को किया बाध्य

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस अभिभावकों का कर रहा है आर्थिक शोषण, मंहगे दामों पर विशेष दुकान से टी शर्ट खरीदने को किया बाध्य

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। आज के दौर में प्राइवेट स्कूलों ने शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है। इनकी मनमानी फीस वसूली, किताबों और ड्रेस के नाम पर अविभावकों को आर्थिक रूप से निचोड़ना अब एक आम बात हो गई है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है।

पढ़ें :- जब बड़ी संख्या में कानपुर पुलिस ​कमिश्नर कार्यालय पहुंचे ITBP के जवान तो मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी की राजधानी लखनऊ में संचालित लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजज ने एलकेजी-यूकेजी सहित अन्य कक्षाओं में बुधवार व शनिवार को पहने जाने वाली सफेद ड्रेस की जगह बदलाव करते हुए अब टी शर्ट लागू कर दिया है। इस टी शर्ट की बिक्री विशेष दुकान से की जा रही है। जिस पर दाम से करीब 30 प्रतिशत की ज्यादा वसूली की शिकायत अभिभावक कर रहे हैं।

अभिवकों का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, बैग तक विशेष दुकानों से खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। स्कूलों का यह फरमान मध्यम और निम्न आय वर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। यह न केवल शिक्षा के मौलिक अधिकार की भावना के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक असमानता को और बढ़ावा देता है। स्कूलों का उद्देश्य बच्चों को ज्ञान देना होना चाहिए, न कि मुनाफा कमाना। शिक्षा क्षेत्र में ऐसी मनमानी पर नकेल कसना अब बेहद जरूरी हो गया है।

सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस दिशा में सख्त कदम उठाए और हर स्कूल को यह अनिवार्य किया जाए कि वे किताबों व ड्रेस की खरीद के लिए अभिभावकों को स्वतंत्रता दें। वरना शिक्षा का यह शोषणकारी बाज़ार आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा से विमुख कर देगा।

पढ़ें :- आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: दो पैन कार्ड मामले में तीन साल बढ़ी सजा, बेटे अब्दुल्ला की सजा सात वर्ष बरकरार
Advertisement