1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहले चरण में साफ होने वाला है दीदी का सूपड़ा, किसी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई बंगाल के मतदाताओं को अंगुली लगा दें: अमित शाह

पहले चरण में साफ होने वाला है दीदी का सूपड़ा, किसी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई बंगाल के मतदाताओं को अंगुली लगा दें: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के पुरसुराह में एक जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, ये पुरसुराह की भूमि बंगाल की आलू की राजधानी है। मगर दीदी की जिद के कारण आलू का दाम किसानों को नहीं मिलता। 22 रुपये का आलू 2 रुपये में बिकता है और दीदी के माथे पर जूं नहीं रेंगती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Elections: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के पुरसुराह में एक जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, ये पुरसुराह की भूमि बंगाल की आलू की राजधानी है। मगर दीदी की जिद के कारण आलू का दाम किसानों को नहीं मिलता। 22 रुपये का आलू 2 रुपये में बिकता है और दीदी के माथे पर जूं नहीं रेंगती है। दीदी ने झारखंड, बिहार और ओडिशा में आलू भेजना बंद कर दिया, जिस कारण यहां आलू का दाम गिर गया है। आलू का दाम 22 रुपये की जगह 2 रुपये हो गया है। 5 तारीख को भाजपा सरकार बना दो, हम आलू को झारखंड, बिहार और ओडिशा भेजेंगे, अपने आप आलू का दाम बढ़ जाएगा।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बीच ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, बोलीं-हमारी जीत का है संकेत

उन्होंने आगे कहा, हमारे घोषणा पत्र में हमने तय किया है कि इस जिले से लेकर विष्णुपुर तक 10 जगह पर आलू की चिप्स बनाने की फैक्ट्री डालेंगे। जिससे आलू किसानों को आलू का उचित दाम मिलेगा। साथ ही कहा, बंगाल में अभी अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं। इनसे मत डरना! मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा, आज कुछ घंटों में ही पहले चरण का मतदान समाप्त हो जाएगा। पहले चरण में दीदी के किसी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई कि बंगाल के मतदाताओं को अंगुली भी लगा दें। जिस मात्रा में 4:30 बजे तक 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है, वो बताता है कि पहले चरण में दीदी का सूपड़ा साफ होने वाला है। आज रेखा पात्रा, संदेशखली की पीड़िता, आरजीकर की बच्ची जो मारी गई उसकी माता जी… दोनों भाजपा की प्रत्याशी हैं। जिन पर जुल्म किया था वो विधायक बनकर आपका हिसाब करने वाली हैं। साथ ही कहा, पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया। बंगाल में कमल की सरकार बना दो, हम घुसपैठियों से मुक्त बंगाल बनाने का काम करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...