1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 17 साल बाद फिर रिलीज होने जा रही है अअभय देओल की फिल्म Dev.D, अभिनेता ने सीन की क्रिएटिविटी का खोला राज

17 साल बाद फिर रिलीज होने जा रही है अअभय देओल की फिल्म Dev.D, अभिनेता ने सीन की क्रिएटिविटी का खोला राज

फिल्म Dev.D को 24 अप्रैल को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले अभिनेता अभय देओल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक दिलचस्प याद साझा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक यादगार सीन को बनाने में किस तरह सेट पर अचानक आए आइडियाज ने अहम भूमिका निभाई।

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। फिल्म Dev.D को 24 अप्रैल को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले अभिनेता अभय देओल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक दिलचस्प याद साझा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक यादगार सीन को बनाने में किस तरह सेट पर अचानक आए आइडियाज ने अहम भूमिका निभाई। अभय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन शेयर किया, जिसमें उनके किरदार देव की पहली मुलाकात चंदा (कल्कि कोचलिन) से होती है। इस क्लिप के साथ उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया।

पढ़ें :- VIDEO: डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म केनेडी का टीजर जारी, जाने कब आएगी फिल्म

अभय ने बताया कि अनुराग कश्यप ने इस सीन को बड़े शरारती अंदाज़ में समझाया था। उन्होंने कहा कि तुम चंदा के कमरे के बाहर इंतजार कर रहे हो और अंदर से उसकी आवाज़ सुनाई देती है। इस पर अभय ने सीन में एक नया ट्विस्ट जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कैल्कि तमिल, हिंदी और अंग्रेजी बोल सकती हैं। क्यों न ऐसा दिखाया जाए कि वह फोन पर किसी ऐसे शख्स से बात कर रही है जिसे अलग-अलग भाषाओं और एक्सेंट में बात करने का शौक हो? देव और दर्शकों को यह बात तब पता चले जब वह कमरे में प्रवेश करता है। अभय के मुताबिक, यह आइडिया सुनकर अनुराग कश्यप और भी उत्साहित हो गए। उन्होंने कहा कि किसी सीन को बेहतर बनाने के लिए अभिनेता और निर्देशक के बीच क्रिएटिव तालमेल बहुत जरूरी होता है। गौरतलब है कि Dev.D, जिसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था, 2009 में रिलीज़ हुई थी और यह क्लासिक कहानी देवदास का एक मॉडर्न रूपांतरण थी। फिल्म में माही गिल ने पारो का किरदार निभाया था। रिलीज़ के समय फिल्म अपने अलग अंदाज़, बोल्ड कंटेंट और अनोखी कहानी के कारण चर्चा में रही थी। आज भी यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...