1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. मैदान में आने से पहले, अपना अहंकार होटल के कमरे पर छोड़ देता हूं: रविंद्र जडेजा

मैदान में आने से पहले, अपना अहंकार होटल के कमरे पर छोड़ देता हूं: रविंद्र जडेजा

स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अपनी भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह मैदान पर उतरने से पहले अपना अहंकार पीछे छोड़ देते हैं और केवल टीम के लिए खेलने पर ध्यान देते हैं। बीते हुए कल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रन...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Updates: स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अपनी भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह मैदान पर उतरने से पहले अपना अहंकार पीछे छोड़ देते हैं और केवल टीम के लिए खेलने पर ध्यान देते हैं। बीते हुए कल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में उन्होंने 29 गेंदों पर 43 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया।

पढ़ें :- मोहम्मद शमी से वंदे मातरम् गीत को लेकर सवाल पर दो टूक बयान, बोले-मैं किसी से डरता नहीं हूं,वायरल वीडियो ने काटा बवाल

मैच के बाद जडेजा ने कहा, “जब मैं मैदान पर आता हूं, तो मैं अपना अहंकार होटल के कमरे में ही छोड़ देता हूं। मैं सिर्फ यह सोचता हूं कि टीम को मुझसे क्या चाहिए और मैं उसे पूरा करने की कोशिश करता हूं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात से कोई शिकायत नहीं है कि कुछ मैचों में वह अपने पूरे 4 ओवर नहीं डाल पाए। अपनी बल्लेबाजी को लेकर जडेजा ने कहा कि उनका लक्ष्य आखिरी तक टिके रहना था। उन्होंने बताया कि अगर वह 17वें या 18वें ओवर में आउट हो जाते, तो टीम का स्कोर 20-25 रन कम रह सकता था, जिससे मुकाबला आसान हो जाता।

पिच को लेकर उन्होंने कहा कि एकाना क्रिकेट स्टेडियम की सतह पर गेंद रुककर आ रही थी। विपक्षी गेंदबाज दिग्वेश राठी की गेंदबाजी को देखते हुए उन्होंने रणनीति बनाई कि धीमी गेंदबाजी उनके लिए भी कारगर साबित हो सकती है। जडेजा ने अंत में कहा कि टी20 क्रिकेट में हर मैच और हर पिच अलग होती है, इसलिए खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...