Team India's new T20 Captain : टीम इंडिया में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जहां विश्व विजेता कप्तान सूर्य कुमार यादव को पद से हटाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बीसीसीआई का यह फैसला बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि एक कप्तान जिसकी अगुवाई में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी और एशिया कप व टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऐसे बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी कप्तानी छीना जाना समझ से परे है। हालांकि, बीसीसीआई के इस कदम के पीछे एक सख्त संदेश छिपा हुआ है।
Team India’s new T20 Captain : टीम इंडिया में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जहां विश्व विजेता कप्तान सूर्य कुमार यादव को पद से हटाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बीसीसीआई का यह फैसला बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि एक कप्तान जिसकी अगुवाई में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी और एशिया कप व टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऐसे बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी कप्तानी छीना जाना समझ से परे है। हालांकि, बीसीसीआई के इस कदम के पीछे एक सख्त संदेश छिपा हुआ है।
दरअसल, भारतीय टीम के चयन में कप्तान और उपकप्तान की टीम में जगह पक्की मानी जाती रही है और बीसीसीआई बार-बार कप्तान बदलने में भरोसा नहीं करती है। लेकिन, सूर्य कुमार यादव को कप्तानी से हटाये जाने के फैसले से साफ है कि खिलाड़ियों को कप्तानी के साथ अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी ध्यान में रख जाएगा। अगर कप्तान बेहतर प्रदर्शन जारी नहीं रख पाता तो उसकी जगह भी फिक्स नहीं होगी। यह नियम उपकप्तान पर भी लागू रहने वाला है। सूर्या ने 52 टी20आई मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 40 मैचों में जीत हासिल की और 8 मैचों में हार मिली, जबकि दो मुकाबले टाई रहे और दो का नतीजा नहीं निकला।
सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम एक भी सीरीज नहीं हारी। यही नहीं भारत ने एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी जीता। बतौर कप्तान सूर्या का प्रदर्शन बेमिसाल रहा। लेकिन, उनका बल्ला खामोश रहा। वह पिछले दो सालों से बल्लेबाजी में संघर्ष करते हैं और उनकी फॉर्म में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऐसे में बीसीसीआई ने उन्हें कप्तानी से हटाने का बड़ा फैसला लिया है। यह बाकी खिलाड़ियों के लिए एक साफ संदेश है कि कप्तान या उपकप्तान होने के बावजूद उन्हें बल्ले या गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि खराब फॉर्म उन्हें टीम से बाहर कर देगी। खबरों की मानें तो श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।