1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सूर्यकुमार यादव PDA से हैं, इसलिए उन्हें टी20 की कप्तानी से हटाया गया : सपा MLC आशुतोष सिन्हा

सूर्यकुमार यादव PDA से हैं, इसलिए उन्हें टी20 की कप्तानी से हटाया गया : सपा MLC आशुतोष सिन्हा

Suryakumar Yadav's captaincy : बीसीसीआई ने पिछले दिनों सूर्य कुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत की पुरुष टी20 टीम का कप्तान बनाया है। वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान सूर्या को पद से हटाये जाने के पीछे उनके खराब फॉर्म को वजह बताया गया। लेकिन, समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सूर्या से छीनने को लेकर एक विवादित दावा किया है। उनका कहना है कि पीडीए से आने के कारण सूर्य कुमार यादव को कप्तानी से हटाया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Suryakumar Yadav’s captaincy : बीसीसीआई ने पिछले दिनों सूर्य कुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत की पुरुष टी20 टीम का कप्तान बनाया है। वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान सूर्या को पद से हटाये जाने के पीछे उनके खराब फॉर्म को वजह बताया गया। लेकिन, समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सूर्या से छीनने को लेकर एक विवादित दावा किया है। उनका कहना है कि पीडीए से आने के कारण सूर्य कुमार यादव को कप्तानी से हटाया गया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले-जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका होगा एनकाउंटर

एक टीवी चैनल की अनुसार, समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने आरोप लगाया है कि पीडीए का होने की वजह से सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटाया गया। सपा नेता ने यह भी दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह, जो आईसीसी के चेयरमैन हैं, उनके इशारे पर सूर्यकुमार को हटाया गया। सपा एमएलसी ने सवाल उठाते हुए आगे कहा कि आखिर क्या वजह है कि अच्छा प्रदर्शन के बावजूद सूर्या से भारतीय टीम की कप्तानी छीन ली गयी।

इस दौरान आशुतोष सिन्हा ने भाजपा पर आरक्षण चोरी का आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि यूपी में 2019 में 69 हजार शिक्षक भर्ती में खुलेआम आरक्षित पदों को लूटा गया, उस मामले में छात्र अभी भी आंदोलन कर रहे हैं। बता दें कि सपा यूपी के सभी जिलों में PDA आरक्षण को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आशुतोष सिन्हा ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारतीय संविधान के मुताबिक हर समाज को मौका दिया गया है, लेकिन भाजपा एससी-एसटी व ओबीसी का लगातार उत्पीड़न कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...