1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अभिनेता विजय सेतुपति ने जनता से कि अपील, कहा- युवाओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं, यह सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है

अभिनेता विजय सेतुपति ने जनता से कि अपील, कहा- युवाओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं, यह सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है

विजय सेतुपति ने गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान चेन्नई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अन्ना नगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 21 के किलपॉक स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डाला और नागरिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान करें, यह हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और युवाओं को मेरी शुभकामनाएं।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। विजय सेतुपति ने गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान चेन्नई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अन्ना नगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 21 के किलपॉक स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डाला और नागरिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान करें, यह हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और युवाओं को मेरी शुभकामनाएं। इसी क्रम में जीवा ने टी. नगर स्थित दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के मतदान केंद्र पर लगभग दो घंटे कतार में खड़े रहने के बाद वोट डाला। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और राजनीति में आगे आने का आह्वान किया।

पढ़ें :- Tamil Nadu Voting Live : तमिलनाडु की सभी 234 सीट पर वोटिंग जारी, CM स्टालिन और TVK चीफ विजय ने डाला वोट

अभिनेता-निर्माता वीटीवी गणेश ने नंदनम के गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान करते हुए कहा कि युवाओं को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं मैथ्यू वर्गीस ने भी मतदान कर अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए कहा कि मतदान करना एक मूल कर्तव्य है और इस बार अधिक मतदान प्रतिशत की उम्मीद जताई। इस बीच, कई प्रमुख हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, टीवीके प्रमुख विजय, डीएमके मंत्री के एन नेहरू, सुपरस्टार रजनीकांत और ध्रुव विक्रम शामिल हैं।

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच माना जा रहा है। डीएमके अपने कल्याणकारी कार्यों के आधार पर चुनाव मैदान में है, जबकि एआईएडीएमके-एनडीए गठबंधन वापसी की कोशिश कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...