1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Hell-Hole Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को बताया नरक का द्वार, अब लिया यू-टर्न बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त

Hell-Hole Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को बताया नरक का द्वार, अब लिया यू-टर्न बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त

Hell-Hole Controversy : US President Trump First Called India a "Hell-Hole," Now Takes a U-Turn—Says, "PM Modi Is My Best Friend."

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेल-होल विवाद के बाद गुरुवार को भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत का नेतृत्व एक ‘बहुत अच्छा दोस्त’ कर रहा है। नई दिल्ली में US दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने बताया कि रिपब्लिकन नेता ने भारत के बारे में बहुत अच्छी बातें कहीं, उसे एक महान देश बताया और कहा कि भारत के नेता के साथ उनकी निजी दोस्ती है।

पढ़ें :- Hell-Hole Controversy : ईरान ने ट्रंप को दिखाया भारत का स्वर्ग, बोला- बंद करें बकवास, इंडिया आकर देखें

राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है।’ ट्रंप का ये बयान हेल-होल विवाद के बाद आया है। एक दिन पहले ट्रंप ने अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट से एक नस्लवादी टिप्पणी को रीपोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने भारत, चीन और दूसरे देशों को नरक के गड्ढे (hell holes) कहा था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...