Lucknow School Closed: उत्तर प्रदेश की राजधानी में ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। डीएम सूर्य पाल गंगवार ने शीत लहर को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 17 जनवरी की छुट्टी घोषित कर दी है। ये आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा।
पढ़ें :- Tequila Club: समिट बिल्डिंग में चल रहा था अवैध शराब का खेल, टकीला क्लब के मालिक समेत 7 गिरफ्तार
डीएम ने अपने जारी आदेश में कहा कि, कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 17 जनवरी को अवकाश रहेगा। विद्यालय आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं है, उनमें 17 को विद्यार्थियों की कक्षाएं यथासम्भव ऑनलाइन कराई जाएं। ऑनलाइन व्यवस्था न होने पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्य किया जाए।
आगे कहा गया कि विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठंड से बचाव के लिए विद्यालय प्रबंधन पर्याप्त प्रबंध करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु हीटर आदि लगाए गए हैं।