लखनऊ। यूपी (UP) में गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो चुका है। राज्य में कई जिलों के अंदर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए स्कूल जाने का समय बदल दिया गया है। अब यूपी की राजधानी में स्कूलों का समय लखनऊ जिला प्रशासन (Lucknow District Administration) की ओर से आधिकारिक रूप से जारी किया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी (District Magistrate Lucknow Vishakh G) ने कहा कि बढ़ते तापमान के दृष्टिगत विद्यार्थियों के हित में कक्षा-01 से 08 तक के समस्त बोर्डों के सरकारी,परिषदीय,गैर सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए 25 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है विद्यार्थियों की बाहर,खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न कराई जाये। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है।