Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ: शराब पिलाकर बनाता था संबंध, SGPGI महिला रेजिडेंट डॉक्टर का साथी डॉक्टर पर आरोप, आरोपी डॉक्टर फरार

लखनऊ: शराब पिलाकर बनाता था संबंध, SGPGI महिला रेजिडेंट डॉक्टर का साथी डॉक्टर पर आरोप, आरोपी डॉक्टर फरार

By Harsh 
Updated Date

Lucknow (SGPGI) :  लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने ही विभाग के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और यहां एमडी कर रही है, ने दिल्ली निवासी डॉक्टर सचिन गुप्ता के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मानसिक उत्पीड़न करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, साल 2024 में आरोपी डॉक्टर ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का प्रस्ताव रखा। भरोसा जीतने के बाद उसने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में यह सिलसिला लगातार जारी रहा। महिला का आरोप है कि हर बार संबंध बनाने से पहले उसे शराब पिलाई जाती थी और बाद में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाइयां मंगवाकर दी जाती थीं।

पढ़ें :- भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली पेरोल

जब पीड़िता को आरोपी के अन्य लड़कियों से संबंधों की जानकारी मिली और उसने सवाल किया, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद, महिला का आरोप है कि आरोपी ने कैंपस में उसके बारे में अफवाहें फैलाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की। इस मामले में पीड़िता ने उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत पीजीआई कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है और उसके दिल्ली स्थित पते पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने, गर्भनिरोधक गोलियां जबरदस्ती खिलाने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने यह भी बताया कि वह इस पूरे घटनाक्रम के कारण मानसिक रूप से परेशान है।महिला ने न्याय के लिए कई जगह गुहार लगाई थी, जिसमें विशाखा कमेटी, वन स्टॉप सेंटर और महिला आयोग शामिल हैं, लेकिन लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने के बाद अंततः पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement