Machhmani Benefits : मच्छ मणि बहुत ही दुर्लभ रत्न है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार,इसे पहनने वाले व्यक्ति को जीवन के हर प्रकार के तनाव से मुक्ति मिलती है और उसका जीवन खुशहाल बनता है। यह राहु बाधा निवारण के लिए अचूक उपाय है। मछलियों के अंदर कई रंग के पत्थर बनते हैं जो बेशुमार धन और देवताओं का आशीर्वाद देते हैं। मच्छ मणि राहु का रत्न है इसे धारण करने से राहु की अशुभ शक्तियां समाप्त होता है अगर विवाह में देर हो रही है प्रेम विवाह में सफलता नहीं मिल रहा है मान प्रतिष्ठा में कमी, स्वास्थ ठीक नहीं हो मच्छ मणि धारण करने से काष्ठ दूर होते है जीवन में सफलता मिलती है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
राहु की महादशा तथा अंतर्दशा
मच्छ मणि मछली की आंख की तरह होती है। इस मणि के प्रभाव से काला जादू बेअसर होता है धन एवं स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। मच्छ मणि को धारण करने से आपके जीवन में प्यार और सम्मान आएगा। मच्छ मणि एक आंतरिक प्रकाश, आध्यात्मिक प्रभाव और स्मरण शक्ति के साथ आपके जीवन को प्रकाशमान करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु की महादशा तथा अंतर्दशा चल रही है, इस स्थिति में मच्छ मणि रत्न धारण करने से जीवन में उन्नति होता है।यह रत्न बहुत ही उपयोगी होता है।
शनिवार के दिन पहनना चाहिए
मच्छ मणि इस रत्न का लोकेट रत्न धारण करने से राहु के बुरे प्रभाव से बचा सकता है. आपके उपर बाहरी शक्तियां का प्रभाव जैसे भूत -प्रेत ,जादू टोना, नजर दोष, से संबंधित समस्या बनी हो मच्छ मणि लाकेट धारण करने से राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।मच्छ मणि को शनिवार के दिन पहनना चाहिए।
मध्यमा ऊंगली में धारण करें
मच्छ मणि राहु ग्रह का रत्न है इस रत्न को चांदी में लाकेट में बनाए शुक्रवार की रात में कटोरी में पानी ले उसमे थोड़ा गंगाजल डाले उसमे थोड़ी नमक डाले फिर मच्छमनी रत्न पानी में डाले पुरे रात उस कटोरे में रहने दे। अगले दिन शनिवार को सुबह में पानी से निकालकर साफ पानी से धो ले फिर मच्छ मणि पर चन्दन लगाए फिर अगरबती दिखाए राहु के मंत्र ॐ रां राहवे नमः का जाप करे फिर दाहिने हाथ के मध्यमा ऊंगली में धारण करें।