Made By Google Event Details: टेक दिग्गज गूगल आज 13 अगस्त को अपने सबसे इवेंट “मेड बाय गूगल” को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित माउंटेन व्यू में आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी नई Google Pixel 9 सीरीज समेत कई प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। नई स्मार्टफोन सीरीज में 4 फोन्स दस्तक देंगे। आइये ‘मेड बाय गूगल’ में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
Google Pixel 9 Series, Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 की होगी एंट्री
‘मेड बाय गूगल’ इवेंट में कंपनी प्रीमियम Google Pixel 9 Series के तहत चार नए स्मार्टफोन- Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को लॉन्च करेगी।लीक्स की मानें तो गूगल पिक्सल 9 सीरीज के स्मार्टफोन कई सारे AI फीचर्स से लैस होंगे। इस सीरीज को Tensor G4 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। Pixel 9 की शुरुआती कीमत 900 डॉलर यानी करीब 75,562 रुपये, Pixel 9 Pro की कीमत 999 डॉलर यानी करीब 83,874 रुपये और Pixel 9 Pro XL की शुरुआती कीमत 1200 डॉलर यानी 1,00,759.02 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
इस इवेंट में Pixel 9 स्मार्टफोन सीरीज के साथ Google Pixel Watch 3 को भी लॉन्च करने जा रहा है। Pixel Watch 3 में इस बार 41mm और 35mm के डिस्प्ले साइज का भी ऑप्शन मिलेगा। नई स्मार्टवॉच में भी एआई फीचर्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा, Pixel Buds Pro के अपग्रेड वेरिएं Pixel Buds Pro 2 को भी लॉन्च किया जाएगा। इसको गूगल नए डिजाइन, बड़े स्पीकर ग्रिल और ऐग शेप साइज में पेश किया जा सकता है। कंपनी आज के इवेंट में एंड्रॉयड 15 को पेश कर सकती है।
कब और कहां देख पाएंगे “मेड बाय गूगल” इवेंट?
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
गूगल का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10.30 मिनट से शुरू होगा। अगर आप Made By Google इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे कंपनी के आफिशियल ट्विटर अकाउंट और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर देख सकते हैं।