लखनऊ। यूपी (UP) के चर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड (Madhumita Shukla Murder Case) के शूटर प्रकाश पांडेय (Shooter Prakash Pandey) की शुक्रवार को मौत हो गई है। पूर्व मंत्री और मामले में आरोपी अमरमणि त्रिपाठी (Amarmani Tripathi) के साथ ही प्रकाश पांडेय (Prakash Pandey) को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा हुई थी।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
गुरुवार को लखनऊ के एक हॉस्पिटल में लीवर कैंसर (Liver Cancer) से जूझ रहे प्रकाश पांडेय (Prakash Pandey) की इलाज के दौरान मौत हो गई। रात में गोरखपुर के राजघाट में अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि 9 मई 2003 में लखनऊ में मधुमिता शुक्ला (Madhumita Shukla) की हत्या हुई थी। शाहपुर इलाके में प्रकाश पांडेय (Prakash Pandey) का घर है।