Prayagraj Maha Kumbh 2025 Maghi Purnima Snan: प्रयागराज महाकुंभ मेले का आज यानी 11 फरवरी को 30वां दिन हैं, लेकिन श्रद्धालुओं के संख्या में कोई कमी नहीं आयी है। देश-दुनिया से आए करोड़ों श्रद्धालु हर रोज आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते प्रयागराज की ओर जाने वाला हर रास्ता जाम है, जो सड़क मार्ग और हाइवे प्रयागराज को उत्तर प्रदेश के दूसरे ज़िलों, शहरों और राज्यों से जोड़ते हैं। इस बीच माघी पूर्णिमा को होने वाले पांचवें स्नान पहले मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो
दरअसल, बुधवार 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima 2025) के मौके पर महाकुंभ का पांचवां स्नान होना है। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के संगम नगरी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आज सुबह 4:00 से आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर पूरा मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन (No Vehicle Zone) घोषित कर दिया गया है। यानी बाहर से आने वाले वाहनों की एंट्री नहीं हो सकेगी। वहीं, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को संबंधित रूटों की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। प्रयागराज शहर में मंगलवार शाम 5:00 बजे के बाद नो व्हीकल जोन रहेगा। इस दौरान आवश्यक और आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी। यह प्रतिबंध प्रवेश और निकासी पर कल्पवासियों के वाहनों पर भी रहेगा। माघी पूर्णिमा से पहले यह ट्रैफिक व्यवस्था 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक बाहर जाने तक लागू रहेगी। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के मालवाहक वाहन ही प्रयागराज क्षेत्र में एंट्री हो पाएगी।