Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025 : प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में बने अस्थायी अस्पताल में जन्मा पहला बच्चा, बच्चे का नाम रखा गया महाकुंभ

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में बने अस्थायी अस्पताल में जन्मा पहला बच्चा, बच्चे का नाम रखा गया महाकुंभ

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी अस्पताल (Temporary Hospital) में सोमवार को पहला बच्चा जन्मा। इस अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक प्रसव होने से सभी खुश हैं। अस्पताल की मेट्रन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चूंकि बच्चे का जन्म यहीं हुआ है, इसलिए उसका नाम महाकुंभ (Mahakumbh) रखा गया है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

प्रयागराज के महाकुम्भ सेंट्रल हॉस्पिटल में पहला बच्चा हुआ पैदा, मां और बेटा दोनों स्वस्थ महाकुम्भ सेंट्रल हॉस्पिटल ने अपनी पहली डिलीवरी के साथ इतिहास रच दिया। 20 वर्षीय मां सोनम ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मैट्रन राम सिंह ने इस सफल डिलीवरी पर खुशी जाहिर की और इसे महाकुम्भ मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। स्टाफ और अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

Advertisement