Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18 फीसदी से ज्यादा मतदान, सीएम शिंदे ने डाला वोट

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18 फीसदी से ज्यादा मतदान, सीएम शिंदे ने डाला वोट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। इस बार चुनाव में सत्तापक्ष महायुति फिर से सत्ता में वापसी के दावे कर रहा है, जबकि महाविकास आघाडी सरकार में वापसी के दावे कर रहा है। सभी 288 विधानसभा सीट पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम आयेंगे।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

इस दौरान महाराष्ट्र CM और कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार एकनाथ शिंदे ने कहा, आज लोकशाही का उत्सव है। सभी को वोट करना चाहिए। ये देश को मजबूत बनाएगा। लोगों ने हमारा ढाई साल का काम भी देखा है और उनका भी देखा है। उन्होंने जो विकास के काम को रोका था, हमने उसे शुरू किया।

वहीं, अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर ने वोट डालने के बाद कहा, हर किसी को मतदान करना चाहिए। इससे बड़ा महोत्सव एक आज़ाद देश में कुछ और नहीं होता। इंफ्रास्ट्रक्चर, आसान जीवन बनाने के लिए वोट करें। जो आज मतदान में भाग नहीं लेगें, फिर उन्हें शिकायत करने का कोई हक नहीं है।

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, महाराष्ट्र के हित, विकास, प्रगति का मुद्दा था… जो हमारे उद्योगों को यहां से हटाकर गुजरात ले जाया जा रहा है उसका भी मुद्दा था। महाराष्ट्र के विश्वास, विकास और प्रगति को लेकर मैंने मतदान किया।

साथ ही, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं सभी से ये निवेदन करना चाहता हूं कि लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। लोकतंत्र में सहभागिता ही सबसे महत्वपूर्ण बात है। जो लोग अपनी सरकार से अपेक्षा रखते हैं, उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वो मतदान करें। मेरा सभी से आग्रह है कि 100% मतदान करें, हर हाल में मतदान करें और लोकतंत्र के इस उत्सव में सहभागी बनें।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
Advertisement