Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra elections: महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी, बेरोजगारों को हर महीने 4,000 रुपये समेत किए ये बड़े वादे

Maharashtra elections: महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी, बेरोजगारों को हर महीने 4,000 रुपये समेत किए ये बड़े वादे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने बुधवार को अपना घोषाणा पत्र जारी किया है, जिसमें पांच गारंटी दी है। इसमें महिलाओं को तीन हजार रुपये, बेरोजगार युवाओं को चार हजार समेत कई बड़े वादे किए हैं।

पढ़ें :- 10 नहीं पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा', वायरल न्यूज पर पेट्रोलियम मंत्रालय का दो टूक बयान

वहीं, इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ अरबपतियों की सरकार और दूसरी तरफ गरीबों, किसानों और युवाओं की सरकार। INDIA गठबंधन ने इसलिए महाराष्ट्र की जनता को 5 गारंटी दी है और आज मुझे आपको 5 गारंटियों में से पहली गारंटी के बारे में बताने के लिए कहा गया है।

महालक्ष्मी योजना के तहत हर महिला के बैंक अकाउंट में INDIA गठबंधन की सरकार 3000 रुपये देने जा रही है। महाराष्ट्र में महिलाएं अगर कहीं बस में यात्रा करेंगी तो उन्हें टिकट खरीदने के लिए एक रुपया नहीं देना होगा क्योंकि भाजपा की सरकार ने आपको जो चोट दी है सबसे ज्यादा दर्द महाराष्ट्र की महिलाओं को लगा है।

महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी

Mahalakshmi
. महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए
. महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा

पढ़ें :- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम मोदी, 25 मिनट का भाषण दिया लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला: राहुल गांधी

Samantechi Hami

. जातिगत जनगणना होगी
. 50% आरक्षण की सीमा हटाएंगे

Kutumb Rakshan

. 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा
. मुफ्त दवा

Krushi Samruddhi

पढ़ें :- गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- एनओसी मिलने का कर रहे है इंतजार

. किसानों का 3 लाख रुपए तक कर्ज माफ़ होगा
. नियमित ऋण भुगतान के लिए 50,000 रुपए का प्रोत्साहन

Yuvakanna Shabd

. बेरोजगारों को हर महीने 4,000 रुपए की मदद

 

Advertisement