Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: शिंदे गुट में अब शुरू हुई बगावत! मंत्री नहीं बनाए जाने पर इस विधायक ने उद्धव ठाकरे को बताया मुखिया

Maharashtra Politics: शिंदे गुट में अब शुरू हुई बगावत! मंत्री नहीं बनाए जाने पर इस विधायक ने उद्धव ठाकरे को बताया मुखिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics:  महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है। अब शिंदे गुट से बगावत के सुर उठने लगे हैं। दरअसल, एकनाथ शिंदे सरकार ने बीते दिनों मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इस मंत्रिमंडल विसतार के बाद शिंदे गुट के कई विधायक नाखुश दिख रहे हैं, जिसके कारण शिंदे गुट में बगावत की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

दरअसल, शिंदे गुट में शामिल हुए औरंगाबाद पश्चिम विधायक संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) के एक ट्वीट ने नई अटकलों को जन्म देना शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में महाराष्ट्र के परिवार का मुखिया उद्धव ठाकरे को बताया है। इसके बाद से ही अशांका लगाई जाने लगी है कि शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं।

बता दें कि, संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें ठाकरे ने महाराष्ट्र के बारे में अपनी राय रखी थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह ट्वीट शिंदे खेमे के लिए एक चेतावनी है। हालांकि, संजय शिरसाट ने कहा कि मेरे ट्वीट का आशय यह था कि जब आप एक परिवार के मुखिया की भूमिका निभा रहे हों, तो आपको अपनी राय के बजाय अपने परिवार की राय का सम्मान करना चाहिए।

Advertisement