Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए जमकर छक्के, देखें बेहतरीन टच में आ रहे हैं नजर Vedio

महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए जमकर छक्के, देखें बेहतरीन टच में आ रहे हैं नजर Vedio

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जल्द ही आईपीएल के अगले सत्र का आगाज होने वाला है। 9 अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन होना है, जबकि 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच खेलना है। सीएसके अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। सीएसके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी जमकर छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सीएसके के लिए पिछला सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था, टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

पढ़ें :- Indian Women's Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सलीमा टेटे होंगी नई कप्तान

ऐसे में इस सीजन के सीएसके के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। सीएसके को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है। सीएसके का आखिरी लीग मैच 23 मई को होगा, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। सीएसके के खिलाड़ी आने वाले सीजन की तैयारियों में जुट चुके हैं। सीएसके का प्रैक्टिस कैंप चेन्नई में लगा है और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अहम क्रिकेटर इसमें हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। धोनी आईपीएल 2021 से पहले काफी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- मयंक यादव की चमक सकती है किस्मत; BCCI से जल्द मिलेगा बड़ा इनाम

 

Advertisement