Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra Sales :  महिंद्रा ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड! , ग्राहकों से मिल रहा अच्छा रिस्पांस

Mahindra Sales :  महिंद्रा ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड! , ग्राहकों से मिल रहा अच्छा रिस्पांस

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra Sales :  महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अक्टूबर 2026 में बिक्री के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। फेस्टीव सीजन का असर भारतीय कार बाजार में बखूबी देखने को मिल रहा है। इस दौरान लोगों ने जमकर वाहन खरीदारी की है, जिसका बड़ा फायदा महिंद्रा एंड महिंद्रा को मिला। कंपनी ने घरेलू बाजार में 73,338 SUV बेची हैं। इतना ही नहीं, सभी व्हीकल सेगमेंट को मिलाकर महिंद्रा की कुल बिक्री 1.31 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है।

पढ़ें :- भारत में Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग शुरू, 500KM रेंज के साथ 20 लाख में हो सकती है लॉन्च

2 फीसदी की बढ़ोतरी
महिंद्रा ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में कुल 73,338 गाड़ियों (एसयूवी) की बिक्री की है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 71,624 गाड़ियां बेची थीं। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी की SUV बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक्सपोर्ट
अगर एक्सपोर्ट को भी शामिल किया जाए तो अक्टूबर में कंपनी की कुल यूटिलिटी व्हीकल सेल 74,904 यूनिट रही है। वहीं, सभी ऑटोमोटिव सेगमेंट को मिलाकर महिंद्रा ने इस दौरान कुल 1,31,109 वाहन बेचे हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा है।

घरेलू यूटिलिटी व्हीकल बिक्री
महिंद्रा की SUV बिक्री में सिर्फ अक्टूबर में ही तेजी नहीं आई है, बल्कि फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली छमाही में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कंपनी की घरेलू यूटिलिटी व्हीकल बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 4,31,480 यूनिट हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर के फर्स्ट हाफ में यह आंकड़ा 3,69,194 यूनिट था।

रिकॉर्ड स्तर
महिंद्रा के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट डॉ. वेलुसामी आर ने कहा कि अक्टूबर कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक महीना रहा, क्योंकि इस दौरान SUV बिक्री 73,338 यूनिट और सभी सेगमेंट की कुल वाहन बिक्री 1,31,109 यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

पढ़ें :- Mahindra & Mahindra  :  इस ऑटो कंपनी ने दिल्ली-NCR में बढ़ाया After Sales Services नेटवर्क, मिलेंगी डोर स्टेप EV सुविधाएं
Advertisement