Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा डीएम के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले बीडीओ पर बड़ी कार्रवाई, किया गया कार्यमुक्त

आगरा डीएम के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले बीडीओ पर बड़ी कार्रवाई, किया गया कार्यमुक्त

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आगरा डीएम से अभद्रता और मारपीट मामले में बीडीओ पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान को डीएम के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले मामले में कार्यमुक्त करते हुए पद से हटा दिया गया है। बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान की जगह पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर देवेन्द्र सिंह को पदभार दिया गया है। अनिरुद्ध सिंह को ग्राम्य विकास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ भेजा है।

पढ़ें :- इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया… क्या आपस में कोई समझौता कर लिया? संसद में भड़के अखिलेश

आपको बता दें कि आगरा डीएम ने शुक्रवार को विकास खंड क्षेत्र बरौली अहीर में लोगो की समस्याओ और विकास कार्य़ों को लेकर बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान से स्पष्टीकरण मांगा था। इस दौरान बीडीओ अचानक अक्रामक हो गए और डीएम के साथ अभद्रता करने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद बीडीओ को कार्य़मुक्त कर दिया गया है।

Advertisement