Rajasthan Road Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पढ़ें :- कोटा में भीषण सड़क हादसा, 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत, अन्य घायल
15 फीट गहरे नाले में गिरी बस
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ। यह इलाका सिमलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि मिनी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे।
#राजस्थान
#कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 6 लोगों की #मौत 16 घायल
सवारियों से भरी #बस ने खोया कंट्रोल, खाई में गिरी, #भोपाल के रहने वाले थे सभी #मृतक
पढ़ें :- आगरा हादसा: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत, दो घायल
#Kota
#Rajasthan
#DelhiMumbaiExpressway
#RoadAccident
#KaradiaToll
#KotaNews
#AccidentNews
#BusAccident
#DelhiMumbaiExpresswayAccident
#MPNews
#Bhopal
#NewsFlash
@KotaPolice
@PoliceRajasthan— Goldy Srivastav (@GoldySrivastav) October 17, 2026
हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नाले में पानी और गाद जमा होने के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं। क्षतिग्रस्त बस को बाहर निकालने और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।
झपकी आने से हादसा होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण बस पर से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे की सूचना मिलते ही सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
सिमलिया थाना प्रभारी नंद सिंह के मुताबिक, हादसे में घायल यात्रियों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एमबीएस अस्पताल और नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। घायलों को जल्द उपचार उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस की मदद ली गई।
इस दुर्घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन चालकों की सतर्कता और पर्याप्त आराम की जरूरत को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।