पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Pakistan’s Khyber Pakhtunkhwa) में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान तालिबान (Pakistan Taliban) से जुड़े आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। हमले में सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा (Pakistan-Afghanistan border) पर स्थित तिराह घाटी (Tirah Valley) में हुआ।
पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक
इस समूह ने ली जिम्मेदारी
हाफिज गुल बहादर समूह (Hafiz Gul Bahadur Group) ने इंटरनेट मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इस समूह ने फरवरी में तारिक अफरीदी समूह के साथ गठबंधन किया था। इसे तारिक गेदर समूह के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का सहयोगी संगठन है।
चौकी को किया आग के हवाले
अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने औरकजई स्काउट्स चेक पोस्ट (Aurqzai Scouts Check Post) पर कब्जा करने की कोशिश की। हमले के बाद में चौकी पर आग लगा दी। हमले में आतंकवादियों ने विस्फोटक और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।