Rice muthia:कई बार दिन या रात के खाने में चावल बच जाता है। ऐसे में महिलाएं इसे फेंकने की बजाय किसी तरह से इस्तेमाल करने के आइडिया ढूंढती है। आज हम आपको बचे हुए चावल से मुठिया बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप सुबह या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
चावल मुठिया बनाने के लिए जरुरी सामग्री
बचे हुए चावल – 1 कप
बेसन – ½ कप
गेहूं का आटा – 2 टेबलस्पून
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
हरी मिर्च-अदरक पेस्ट – 1 टीस्पून
हल्दी – ¼ टीस्पून
धनिया पाउडर – ½ टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
नींबू का रस – 1 टीस्पून
पढ़ें :- श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने दिया इस्तीफा,पार्टी को भी कहा अलविदा
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा)
तिल – 1 टेबलस्पून
राई, करी पत्ता – तड़के के लिए
तेल – तड़का और हल्की फ्राय के लिए
चावल मुठिया बनाने का तरीका
एक बाउल में बचे हुए चावल, बेसन, गेहूं का आटा और सभी मसाले मिलाएं।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी जी चैलेंज दिए 24 घंटे हो गए, देशद्रोही कौन, विदेशी फोर्सेस का किसका कनेक्शन? स्टेज आप चुनिए, कीजिए मेरे साथ डिबेट
ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर मुठिया जैसे रोल्स बना लें।
इन्हें स्टीमर में 15-20 मिनट तक पका लें।
ठंडा होने पर टुकड़ों में काटें।
कढ़ाही में तेल गर्म करें, उसमें राई, तिल और करी पत्ता का तड़का लगाएं।
कटे हुए मुठिया डालकर हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें।
धनिया और नींबू से गार्निश करके चटनी के साथ सर्व करें।