आज संडे मतलब छुट्टी का दिन हैं। बच्चों के स्कूल की छुट्टी है। तो आज नाश्ते में कुछ स्पेशल तो बनता ही है। वैसे आज हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे हैं उसे आज आप ब्रेकफास्ट में स्पेशल ट्राई कर सकती है। साथ ही स्कूल के लिए लंच में भी पैक कर सकती हैं। बच्चे इसे मन से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चीज चिली पराठा बनाने की रेसिपी।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
चीज चिली पराठा बनाने के लिए ये है जरुरी सामान
– आटा-200 ग्राम
– हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
– मक्खन-2 चम्मच
– काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
– चीज-1/2 कप
– धनिया पत्ता-1 चम्मच
-नमक-स्वादानुसार
चीज चिली पराठा बनाने का तरीका-
चीज चिली पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक डालकर उसे अच्छी तरह गूंथकर 5 से 7 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए अलग रख दें। अब एक बर्तन में चीज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और काली मिर्च पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद अगले स्टेप में गूंथे हुए आटे से दो पतली रोटी बना लें।
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
अब एक रोटी पर मिक्स मिश्रण को डालकर ऊपर से दूसरी रोटी को डालकर चारों साइड के किनारे को अच्छे से दबा दीजिए। अब एक पैन में बटर डालकर गरम करें और उसमें परांठे को अच्छी तरह पका लीजिए। आपका टेस्टी और ईजी प्रोटीन रिच चीज चिली पराठा बनकर तैयार है। आप इस पराठे को बच्चों के स्कूल लंच बॉक्स में उनकी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ पैक करके दे सकती हैं