मेयोनीज का क्रीमी टेस्ट हर किसी को भी पसंद आता है। बच्चे हो या फिर बड़े इसे काफी पसंद करते है। खासकर बच्चे तो इसके टेस्ट के दीवाने है। ड्रेसिंग के लिए कई तरह के सॉस और मेयोनीज का इस्तेमाल किया जाता है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
वहीं कुछ लोग इसे खाने में हिचकती है। खासकर प्योर वेजीटेरियन लोग इसमें अंडा पड़े होने की वजह से खा नहीं पाते है।इसलिए आज हम आपको घर का बना प्योर वेज मयोनीज बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं वो भी काजू से।
पोषक तत्वों से भरपूर काजू का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने के अलावा शरीर को तमाम फायदे पहुंचाता है। तो चलिए जानते है काजू से मेयोनीज बनाने का तरीका।
काजू मेयोनीज बनाने के लिए जरुरी सामग्री
टुकड़ा काजू 1 कटोरी
काली मिर्च 1/2 चम्मच
दूध 1/2 कप
लहसुन की कलियां 4 से 5
ऑलिव ऑयल 1 चम्मच
नींबू का रस 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
काजू मेयोनीज बनाने का ये है तरीका
हेल्दी मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले काजू को एक कटोरी में 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।अब काजू को ब्लैण्ड कर दें और एक पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट में ठंडा दूध और लहसुन डालकर ब्लैण्ड करें।
इसके बाद पेस्ट में काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर एक बार दोबार से ब्लैण्ड कों और क्रीमी टैक्सचर तैयार कर लें।इसकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए नींबू का रस और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर दोबारा से ब्लैण्ड कर ले।इस मेयोनीज को 5 से 6 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रख दें और आप जब चाहें, इसे प्रयोग कर सकते हैं।